IMG-20261013-WA0012
Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
झारखंडमहुआडांड़शिक्षा

आरपीएस आवासीय पब्लिक स्कूल में मनाया गया रिजल्ट डे

महुआडांड़ (लातेहार)। प्रखंड के रामपुर स्थित आरपीएस आवासीय पब्लिक स्कूल में बुधवार को रिजल्ट डे का आयोजन किया गया. इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों में खासा उत्साह देखने को मिला.  कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के शैक्षणिक प्रदर्शन के आधार पर उनके परीक्षा परिणाम घोषित किए गए। अपना रिजल्ट जानने के लिए विद्यार्थियों में काफी उत्सुकता रही। परीक्षा परिणाम घोषित होते ही अच्छे अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे.  शिक्षकों ने विद्यार्थियों को बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के लिए निरंतर अभ्यास, अनुशासन और समय का सही उपयोग बेहद जरूरी है.  विद्यालय प्रबंधन की ओर से विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास पर जोर देते हुए कहा गया कि बच्चों की सफलता में शिक्षकों के मार्गदर्शन के साथ-साथ अभिभावकों की भूमिका भी महत्वपूर्ण होती है.  बच्चों को घर और विद्यालय दोनों जगह बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलने से उनका सर्वांगीण विकास होता है. इस अवसर पर विद्यार्थियों को अपनी पिछली गलतियों से सीख लेते हुए आगामी शैक्षणिक सत्र में और बेहतर प्रदर्शन करने का संदेश दिया गया.

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!