maa b m
latehar-tuiris
lps
RPD NEW NEW
carnival 1
alisha 4 6
WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
झारखंडलातेहार

पायोनियर के 100 वर्ष पूरे होने पर विजय महाकुंभ मेला का आयोजन

लातेहार। जिले के सिंजो ग्राम में पायोनियर कंपनी के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भव्य विजय महाकुंभ मेला का आयोजन किया गया.  इस अवसर पर क्षेत्र के किसानों में भारी उत्साह देखने को मिला. कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक प्रतिनिधि सह विशाल बीज भंडार के संचालक बिशाल चंद्र साहू एवं पायोनियर कंपनी के जिला हेड क्षितिज कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. कार्यक्रम में जिले एवं आसपास के क्षेत्रों से लगभग 1500 से अधिक किसानों ने भाग लिया. आयोजन का मुख्य उद्देश्य किसानों को आधुनिक एवं उन्नत खेती की तकनीकों से अवगत कराना था.कार्यक्रम के दौरान एग्रीकल्चर एक्सपर्ट द्वारा किसानों को नई कृषि तकनीक, बेहतर बीज चयन, फसल सुरक्षा, मिट्टी की गुणवत्ता सुधार, आधुनिक सिंचाई पद्धति एवं अधिक उत्पादन प्राप्त करने के उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई. किसानों ने विशेषज्ञों से खेती से संबंधित कई सवाल पूछे, जिनका समाधान भी मौके पर किया गया. वक्ताओं ने कहा कि कृषि के क्षेत्र में नई तकनीकों को अपनाकर किसान अपनी आय में वृद्धि कर सकते हैं. पायोनियर कंपनी द्वारा लगातार किसानों को बेहतर बीज एवं वैज्ञानिक खेती की जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे किसानों को काफी लाभ मिल रहा है. कार्यक्रम में किसानों को खेती के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ उन्हें आत्मनिर्भर बनाने पर भी जोर दिया गया. महाकुंभ मेले में विभिन्न कृषि उत्पादों एवं आधुनिक कृषि उपकरणों की जानकारी भी किसानों को दी गई. कार्यक्रम के अंत में किसानों के बीच पुरस्कार वितरण किया गया। इसके साथ ही लकी ड्रा का आयोजन कर 10 किसानों को विशेष पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर मुखिया सुरेंद्र उरांव, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष आर्सेन तिर्की, किसान मित्र सुनिल कुमार, महेंद्र उरांव, बोलो उरांव, विनोद राम, विलाश यादव, सूरज साहू, धर्मेंद्र साहू, विवेक चंद्र गुप्ता, दिनेश उरांव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं किसान उपस्थित थे.

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!