file_00000000e26881faa494f42ec61df763
Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
खेललातेहार

स्कूल क्रिकेट लीग का टीम निबंधन तीन नवंबर तक

स्कूल क्रिकेट लीग का उद्घाटन 10 नवंबर को जिला खेल स्टेडियम में 

लातेहार। लातेहार जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित स्कूली क्रिकेट लीग 2026-27 के लिए स्कूल , क्लब व  अकादमी का निबंधन 27 अक्टूबर से तीन नवंबर तक जिला खेल स्टेडियम में दिन के 11 बजे से किया जाएगा.  इस प्रतियोगिता में जिला भर के सभी स्कूलों, (सरकारी, गैर सरकारी), कोचिंग सेंटर, क्लब तथा इंस्टीट्यूट के बालक 14 तथा 16 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ी भाग ले सकेंगे.  इस आशय की जानकारी संघ के सचिव अमलेश सिंह ने दी. श्री सिंह ने बताया कि  जिला भर के सभी स्कूल , कोचिंग , क्लब तथा इंस्टीट्यूट संचालक अपने टीम का निबंधन निर्धारित अवधि तक लातेहार जिला क्रिकेट संघ के सीनियर कोच श्रवण महली के मोबाइल नंबर 070-044-37224 तथा कोच शमरेश बादल मोबाइल नंबर 085399 55009 तथा निबंधन कर्ता रौनक दुबे मो न 947-272-9789 से संपर्क कर अपने अपने टीम का निबंधन करवा सकते हैं. श्री सिंह ने बताया कि स्कूल क्रिकेट लीग का निबंधन प्रक्रिया तीन नवंबर को पूर्ण कर 10 नवंबर  से इस प्रतियोगिता को जिला खेल स्टेडियम में प्रारम्भ कर दिया जाएगा. उन्‍होने जिले के सभी स्कूल, कोचिंग सेंटर, क्लब तथा इंस्टीट्यूट को इस प्रतियोगिता में ज्यादा से ज्यादा भाग लेने का अपील की है.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!