


इसके अलावा उन दोनो कार की डिक्की में से भी अवैध अंग्रेजी शराब को बरामद किया गया. छापामारी के क्रम में इस गिरोह का मुख्य सरगना रंजीत यादव उर्फ गोलू, पिता परमेश्वर यादव, सेंरेंदाग, थाना- हेरहंज, जिला लातेहार एवं ट्रक का चालक घटना स्थल से भागने में सफल रहा. लेकिन पुलिस ने अन्य आरोपी सूरज कुमार ( लुकइया मोड़, चंदवा, लातेहार), प्रकाश कुमार रवानी ( नीमियाघाट, गिरीडीह), राम कुमार पांडेय, (विष्णुगढ़, हजारीबाग) गौतम कुमार अलौदिया, चंदवा और छोटू कुमार यादव सेंरेंदाग, हेरहंज, लातेहार को घटना स्थल से गिरफ्तार किया. पुलिस ने दोनो कार से अंग्रेजी शराब के 180 एमएल के 15 पेटी और ट्रक से 200 बोरी धान की भूसी, रॉयल चैलेंस अंग्रजी शराब की 180 एमएल की 290 पेटी, ऑल सिजन गोल्डन की 180 एमएल की 699 पेटी, मैडोवेल की 180 एमएल की 20 पेटी, मैकडोवेल की 750 एमएल की 20 पेटी बरामद किया है. छापामारी में एसडीपीओ संदीप कुमार गुप्ता, पुनि सह थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह, पुअनि राकेश कुमार महतो, संतदेव कुमार, अजीत कुमार, सअनि राज कुमार दास और चंदवा थाना सशस्त्र बल व सैट 209 सिकनी पिकेट के जवान शामिल थे. 