लातेहार। भारतीय जीवन बीमा के अभिकर्ता बद्री प्रसाद एलआईसी कॉरपोरेट क्लब के इंटरनेशनल कन्वेंशन में भाग लेने के लिए शनिवार को जापान रवाना हुए. श्री प्रसाद जापान की राजधानी टोक्यो में एलआईसी के द्वारा आयोजित इंटरनेशनल कन्वेंशन में भाग लेंगे. कॉरपोरेट क्लब एलआईसी के अभिकर्ताओं का सर्वोच्च क्लब है और प्रति वर्ष इस क्लब के सदस्यों को इंटरनेशनल कन्वेंशन में भाग लेने का अवसर भारतीय जीवन बीमा देती है. इसमें एलआईसी के चेयरमैन भी भाग लेते है. बद्री प्रसाद ने बताया कि वे साल 2014 से पलामू प्रमंडल के पहले और अब तक एकलौते कॉर्पोरेट क्लब के सदस्य हैं. इस दौरान वे ऑस्ट्रेलिया के सिडनी, ग्रीस, सिंगापुर, इंडोनेशिया समेत कई देशों की यात्रा कर चुके हैं. उन्होंने बताया कि वे साल 2007 से एमडीआरटी और 2013 से एलआईसी के सीओटी मेंबर है. बद्री प्रसाद ने अपनी इस उपलब्धि के लिए उनके 7500 बीमा धारक और अपने शुभ चिंतकों के अलावा एलआईसी के विकास अधिकारी देवजीत बनर्जी, दिव्य प्रकाश, रूपेश रावत, वरिष्ठ शाखा प्रबंधक पीके श्रीवास्तव, सेटेलाइट शाखा प्रबंधक अजय कुमार रजक के प्रति आभार प्रकट किया है. बद्री प्रसाद की इस उपलब्धि के लिए पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम, विधायक प्रकाश राम, असीम कुमार बाग, सुशील कुमार अग्रवाल, विनोद कुमार साहू, राजेश कुमार गुप्ता (भोला), वरीय अधिवक्ता सुनील कुमार, पत्रकार सह रंगकर्मी आशीष टैगोर, उपेन्द्र प्रसाद, संजय सिंह, बीमा अभिकर्ता देवाशीष कुमार व पंकज मिश्रा, रामदेव प्रसाद, विशाल चंद्र साहू और पंचम प्रसाद समेत कई लोगों ने बधाई दी है.