लातेहार
बंदोबस्त जमीन की मुआवजा को लेकर ग्रामीणों ने सांसद व विधायक को सौंपा ज्ञापन


विधायक रामचंद्र सिंह के द्वारा विधानसभा में पूछे गए प्रश्न के जवाब में भी अंकित है कि 30 वर्षों से काबिज बंदोबस्त जमीन का मुआवजा सामान्य रैयतो की तरह दिया दिया जाना है. पलामू, गढ़वा व जमशेदपुर सहित विभिन्न जिलों में मुआवजा भुगतान दिया गया है. लातेहार में भी उक्त आदेश का पालन करने की बात कही गई है. ग्रामीणों का कहना है कि लातेहार में अभी तक बंदोबस्त जमीन का मुआवजा भुगतान करने के संबंध में कोई कार्रवाई नहीं की गई है. ग्रामीणों ने सांसद व विधायकों रैयतों को मुआवजा भुगतान करवाने का आग्रह किया. ज्ञापन सौंपने वालों में विजय यादव, हरिशंकर यादव, हीरा प्रसाद यादव, मिथिलेश यादव, प्रमोद यादव, अमित कुमार यादव, बचनदेव यादव, वीरेंद्र यादव, देवराज यादव व राम बिहारी यादव आदि का नाम शामिल है. 