WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
lps
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
लातेहार

तंबाकू का सेवन स्वास्थ्य के लिए अत्यंत हानिकारक: उपायुक्त

विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर उपायुक्त ने जागरूकता वाहन दिखाई हरी झंडी

लातेहार। 31 मई को विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के मद्देनजर जिले में तंबाकू सेवन के दुष्प्रभावों के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने हेतु शनिवार समाहरणालय परिसर से उपायुक्त संदीप कुमार द्वारा जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया.=इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि तंबाकू का सेवन स्वास्थ्य के लिए अत्यंत हानिकारक है तथा यह कैंसर, हृदय रोग, फेफड़ों की गंभीर बीमारियों सहित अनेक असाध्य रोगों का प्रमुख कारण है. उन्होंने लोगों से तंबाकू एवं तंबाकू उत्पादों से दूर रहने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की.,0उपायुक्त ने कहा कि जागरूकता वाहन के माध्यम से जिले के विभिन्न प्रखंडों, पंचायतों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को तंबाकू सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों तथा इससे बचाव के उपायों की जानकारी दी जाएगी. उन्होंने कहा कि तंबाकू मुक्त समाज के निर्माण में सभी की सहभागिता आवश्यक है.जागरूकता रथ के माध्यम से जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में आमजन को तंबाकू सेवन से होने वाले स्वास्थ्य संबंधी दुष्प्रभावों की जानकारी दी जाएगी। साथ ही लोगों को तंबाकू छोड़ने एवं स्वस्थ जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा. राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित यह विशेष जागरूकता अभियान  26 मई से 26 जून  तक चलाया जाएगा. अभियान के दौरान विभिन्न जन-जागरूकता कार्यक्रम, प्रचार-प्रसार गतिविधियां एवं तंबाकू नियंत्रण संबंधी संदेशों का व्यापक प्रसार किया जाएगा.,इस अवसर पर उप विकास आयुक्त  सैयद रियाज अहमद, सिविल सर्जन डॉ. राजमोहन खलखो , निदेशक डीआरडीबी  प्रभात रंजन चौधरी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन, जिला शिक्षा अधीक्षक  गौतम कुमार साहू एवं अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!