Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंडलातेहार

चतरा‑गया परियोजना का बालूमाथ तक विस्तार करने की मांग जोर पकड़ी

बालूमाथ (लातेहार)। बालूमाथ प्रखंड वासियों ने पैसेंजर ट्रेन की सेवा शुरू करने की मांग भारत सरकार की रेल विभाग से की है. जब तक पैसेंजर ट्रेन की सुविधा बालूमाथ को नहीं मिलता है तब तक बालूमाथ वासियों की मांग है कि रांची से टोरी तक चल रही पैसेंजर ट्रेन का विस्तार बालूमाथ (19.3 किमी) तक तुरंत किया जाए. इस संबंध में स्थानीय मुखिया नरेश लोहरा ने बताया कि बालूमाथ रेलवे स्टेशन से नौ मार्च 2018 से मालगाड़ियां सफलतापूर्वक परिचालित की जा रही हैं. यात्री सुविधाओं के लिए बुनियादी ढांचा तैयार है. परंतु पिछले आठ वर्षों से किसी भी यात्री ट्रेन की सेवा नहीं शुरू की गई है. उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र आदिवासी बाहुल्य तथा आर्थिक रूप से पिछड़ा है. गरीब लोगों के लिए बस किराया महंगा है, इसलिए ट्रेन मिलने से रांची और लोहरदगा की सुलभ और सस्ती कनेक्टिविटी मिल जाएगी. स्थानीय नेता मांग कर रहे हैं कि चतरा‑गया नई रेल परियोजना में बालूमाथ को अनिवार्य रूप से शामिल किया जाए ताकि लातेहार‑चतरा क्षेत्र का गया के साथ सीधा रेल संपर्क स्थापित हो सके. स्थानीय लोगों का कहना है कि इन उपायों से क्षेत्र के मजदूर, किसान व छात्र-छात्राओं को बड़ा लाभ होगा और स्थानीय जनता इसके लिए भारत सरकार का आभारी रहेगी.

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!