Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंडबरवाडीहलातेहार

एनजीटी की रोक के बीच निर्माण स्थल पर बालू का भंडारण, प्रशासन मौन

रात में ट्रैक्टर से बालू पहुंचाने का आरोप, स्रोत और वैधता की जांच की मांग

बरवाडीह (लातेहार)।स्‍थानीय  बाजार स्थित रेल क्षेत्र में निर्माणाधीन रेलवे पानी टंकी के समीप पंप हाउस निर्माण कार्य को लेकर नियमों की अनदेखी का आरोप सामने आया है. स्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्माण स्थल पर रात के समय ट्रैक्टरों से बालू पहुंचाकर उसका भंडारण किया जा रहा है. लोगों का कहना है कि इसी बालू का इस्तेमाल पंप हाउस के निर्माण कार्य में किया जा रहा है.  मानसून अवधि में बालू खनन को लेकर एनजीटी के निर्देशों के तहत लागू प्रतिबंध के बीच निर्माण स्थल पर लगातार बालू पहुंचने से इसकी वैधता और स्रोत को लेकर सवाल उठ रहे हैं. हालांकि, निर्माण स्थल पर पहुंचाई जा रही बालू खनन के दौरान निकाली गई है या पूर्व से वैध रूप से भंडारित स्टॉक से लाई जा रही है, इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकती है.

रात में बालू पहुंचने की गतिविधि की जांच की मांग

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि निर्माण कार्य के लिए बालू वैध स्रोत से उपलब्ध कराई गई है तो संबंधित एजेंसी को उसके स्रोत, चालान, परिवहन एवं स्टॉक की जानकारी स्पष्ट करनी चाहिए. वहीं, यदि प्रतिबंधित अवधि में अवैध खनन या बिना वैध दस्तावेज के बालू का परिवहन किया जा रहा है तो इसकी जांच कर कार्रवाई होनी चाहिए. लोगों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से निर्माण स्थल पर उपलब्ध बालू के स्रोत, स्टॉक, परिवहन दस्तावेज और उपयोग की वैधता की जांच कराने की मांग की है. साथ ही रात के समय ट्रैक्टरों से बालू पहुंचाए जाने की शिकायत की भी जांच करने की मांग की गई है.

जांच हुई तो सामने आ सकती है पूरी स्थिति

स्थानीय लोगों का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच के लिए निर्माण स्थल पर मौजूद बालू के स्टॉक का सत्यापन, संबंधित दस्तावेजों की जांच और जरूरत पड़ने पर खनन विभाग की टीम से स्थल निरीक्षण कराया जाना चाहिए. लोगों ने कहा कि यदि जांच में नियमों का उल्लंघन मिलता है तो संबंधित एजेंसी या जिम्मेदार व्यक्ति पर नियमानुसार कार्रवाई की जानी चाहिए. वहीं, मामले में स्थानीय प्रशासन की ओर से अब तक कोई स्पष्ट कार्रवाई या जांच नहीं होने को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं.

Mayank Wishwkarma

संवाददाता, शुभम संवाद, बरवाडीह (लातेहार)

Mayank Wishwkarma

संवाददाता, शुभम संवाद, बरवाडीह (लातेहार)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!