Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
लातेहार

लातेहार टूरिज्‍म का पर्यटक मार्गदशक कौशल प्रशिक्षण कल रांची मेंं

लातेहार। लातेहार टूरिज्म (रजि) के तत्‍वावधान में 26 सितंबर को पर्यटक मार्गदर्शक (Driver cum Guide) कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन कलाकृति हाट, डोंरडा, रांची में आयोजित किया जायेगा. इस आशय की जानकारी लातेहार टूरिज्‍म के प्रोपराईट गोविंद पाठक ने दी. श्री पाठक ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम पूर्वाह्न 10 से अपराह्न तीन बजे तक आयोजित किया जायेगा. उन्‍होने बताया कि इस कार्यक्रम में बतौर मुख्‍य अतिथि प्रख्यात दृश्य कलाकार एवं चित्रकार तथा कलाकृति स्‍कूल ऑफ आर्टस, रांची के संस्थापक एवं मास्टर धनंजय कुमार भाग लेगें. इसके अलावा विशेष अतिथियों में  कंटेंट क्रिएटर एवं ट्रैवल एक्सपर्ट अनुराग अजितालय  सीनियर चीफ रिपोर्टर, दैनिक जागरण, रांची संजय कृष्ण, राइज अप रोड सेफ्टि पाओनियर के ऋषभ आनंद, फॉलो अप के को-फाउंडर सनी शरद, रांची विश्‍वविद्यालय के भूगोल विभाग के सहायक प्रोफेसर व पर्यावरणविद् नितिश प्रियदर्शी और एमसीटी, पुंंदाग के वरीय व्‍याख्‍याता  रूद्र नारायण भंजदेव आदि भाग लेगें. श्री पाठक ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम में पर्यटक मार्गदर्शकों को पर्यटन स्थलों की प्रामाणिक जानकारी, प्रभावी संवाद कौशल, पर्यटक प्रबंधन, कहानी कहने एवं प्रस्तुतीकरण की कला, सड़क सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण, स्थानीय संस्कृति एवं विरासत तथा जिम्मेदार पर्यटन से संबंधित कई महत्वपूर्ण मार्गदर्शन व जानकारियां दी जायेगी.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!