लातेहार
पंचायत समिति सदस्य ने एसआइआर को ले कर जागरूकता अभियान चलाया


लातेहार। जिले के चंदवा प्रखंड के कामता ग्राम पंचायत समिति सदस्य अयुब खान ने कामता पंचायत के ग्राम चटुआग में रविवार को ग्रामीणों के बीच जागरूकता अभियान चलाया. इसमें मतदाताओं को मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य के बारे में विस्तृत जानकारी दी और उनके बीच निर्वाचन अधिकारी द्वारा जारी अनमैप्ड सूची की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि जागरूकता अभियान का यह प्रयास है कि योग्य मतदाताओं का नाम सूची से बाहर नहीं हो पाए. एसआईआर प्रक्रिया में पूरी गहनता के साथ नागरिकों को जागरूक कर सभी योग्य नागरिकों के नाम मतदाता सूची में जुड़वाना है हम सभी को हर घर और हर व्यक्ति तक इस अभियान को पहुंचना है ताकि कोई भी मतदाता वोट करने और सरकारी लाभ से वंचित न हो पाए तथा कोई भी पात्र नागरिक मतदाता बनने से छूट न जाए.
पंचायत समिति सदस्य अयुब खान ने सभी अनमैप्ड मतदाताओं से अपील की है कि वे गांव के संबंधित आंगनबाड़ी सेविका (बीएलओ) से संपर्क करें और अन्मैप्ड सूची जांचें यदि आपका नाम अन्मैप्ड सूची में है तो आंगनबाड़ी सेविका (बीएलओ) के बताए अनुसार आवश्यक कागजात जमाकर अपनी मैपिंग कराएं ऐसा नहीं कराने पर आपका नाम वोटर लिस्ट से कट जाएगा और आप वोटर कार्ड के आधार पर जो भी सरकारी सुविधाएं ले रहे हैं सभी सुविधाएं खत्म हो जाएंगी.
