लातेहार। झामुमो के केंद्रीय उपाध्यक्ष सह पूव मंत्री बैद्यनाथ राम को झारखंड से राज्यसभा चुनाव में प्रत्याशी नामित करने पर जिले में हर्ष का माहौल है. समाज के हर तबके में इसे ले कर खुशी देखने को मिल रही है. यहां तक कि विपक्षी दलों के नेता भी बधाई दे रहे हैं.
लातेहार में एक कार्यक्रम में भाग लेने आये झामुमो के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद पांडेय ने इसे लातेहार वासियों के लिए हर्ष की विषय कहा. उन्होने कहा कि संगठन ने एक ऐसे व्यक्ति का चुनाव किया है जो जमीन से जुड़े नेता रहे हैं. उन्होने इसे पलामू प्रमंडल के लिए हर्ष की बात कही.
वहीं झामुमो जिला अध्यक्ष लाल मोती नाथ शाहदेव ने कहा कि संगठन से जुड़े व्यक्ति को इस मुकाम पर प्रत्याशी घोषित किया गया है. उन्होने कहा कि लातेहार में प्रशिक्षण शिविर चल रहा था, ऐसे में केंद्रीय अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का उन्हें फोन और बुलाया आता है. इससे बड़ी खुशी की बात क्या होगी. श्री राम को बधाई देने वालों में अरूण कुमार दुबे, बुद्धेश्वर उरांव, समशुल होदा, सुशील यादव, आर्सेन तिर्की, रिंकू कच्छप, प्रभात कुमार, विशाल कुमार व अंकित पांडेय आदि ने बधाई दी है.