latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंडलातेहार

राज्यसभा प्रत्‍याशी बनाये जाने पर झामुमो नेताओं ने दी बैद्यनाथ राम को दी अग्रीम बधाई

लातेहार। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नगर अध्यक्ष रिंकू कच्छप एवं प्रखंड अध्यक्ष आर्सेन तिर्की ने पूर्व मंत्री बैजनाथ राम को राज्यसभा चुनाव में झामुमो का प्रत्‍याशी बनाने पर संगठन के शीर्ष नेतृत्‍व के प्रति आभार प्रकट किया है. उन्‍होने पूर्व मंत्री सिंह राम को अग्रीम बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं. दोनों नेताओं ने कहा कि यह निर्णय पलामू प्रमंडल के लिए गौरव और सम्मान की बात है. उन्होंने कहा कि बैजनाथ राम लंबे समय से संगठन के प्रति समर्पित रहकर कार्य करते आए हैं. पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा, संघर्ष और संगठन को मजबूत बनाने में उनकी भूमिका को देखते हुए उन्हें राज्यसभा उम्मीदवार बनाया जाना झामुमो नेतृत्व की दूरदर्शिता को दर्शाता है. इससे कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा तथा संगठन में सक्रिय रूप से काम करने वाले लोगों को नई प्रेरणा मिलेगी.  दोनो ने कहा कि  झामुमो हमेशा अपने समर्पित एवं जमीनी कार्यकर्ताओं का सम्मान करती रही है. बैजनाथ राम को राज्यसभा भेजने का निर्णय इसी परंपरा का हिस्सा है.

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Related Articles

Back to top button