लातेहार। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेता सह जिला कोषाध्यक्ष मनोज यादव ने पूर्व मंत्री बैजनाथ राम को राज्यसभा सांसद पद का उम्मीदवार बनाए जाने पर अग्रीम एवं शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने कहा कि यह लातेहार सहित पूरे पलामू प्रमंडल के लिए गौरव और सम्मान की बात है. मनोज यादव ने कहा कि बैजनाथ राम लंबे समय से संगठन और जनता के बीच सक्रिय रहकर कार्य करते आए हैं. उनकी निष्ठा, संघर्ष और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है. उन्होंने विश्वास जताया कि राज्यसभा में पहुंचकर बैजनाथ राम झारखंड, विशेषकर पलामू प्रमंडल की समस्याओं और जनभावनाओं को मजबूती से उठाने का कार्य करेंगे. उन्होंने पार्टी नेतृत्व के इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि इससे कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा और संगठन को नई मजबूती मिलेगी.