लातेहार। शहर के उत्क्रमित उच्च विद्यालय करकट लातेहार के सभागार में अखिल भारतीय साहित्य परिषद की एक बैठक जगतमणि वैद्य की अध्यक्षता में आयोजित की गई. बैठक का संचालन अनूप कुमार के द्वारा किया गया. बैठक का मूल उद्देश्य अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई लातेहार का पुनर्गठन करना था. बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यनारायण तिवारी, प्रदेश मंत्री चंद्रकांत सिंह, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव मिश्रा एवं पलामू जिला सचिव विजय शंकर मिश्र मार्गदर्शन में समिति का गठन किया गया. सर्वसम्मति से अध्यक्ष विनीत कुमार, उपाध्यक्ष विजय कुमार, ज्योति चौधरी, नरेंद्र पांडेय, सचिव जगतमणि वैद्य, सह सचिव प्रीति भारती, संयुक्त सचिव ज्ञानेंद्र मिश्रा और कोषाध्यक्ष अतुल कुमार को बनाया गया. जबकि कार्यकारिणी सदस्यों में प्रमोद कुमार , दिनेश कुमार ठाकुर एवं पवन मेहता को शामिल किया गया. मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष शसत्यनारायण तिवारी ने कहा कि लातेहार जिला में अखिल भारतीय साहित्य परिषद की एक सशक्त समिति का आज बीजारोपण हुआ है. उन्होंने लातेहार जिला में अखिल भारतीय साहित्य परिषद को सशक्त बनाने के लिए मंगल कामनाएं की. अन्य सभी वक्ताओं ने भी साहित्य परिषद के विषय में अपने मंतव्य प्रस्तुत किया. धन्यवाद ज्ञापन अतुल कुमार के द्वारा किया गया.