लातेहर। झारखंड वॉलीबॉल एसोसिएशन की वार्षिक आमसभा में लातेहार जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष पंकज तिवारी को एक नया और अहम दायित्व सौंपा गया है. रांची के पुराने विधानसभा स्थित विधायक क्लब में आयोजित इस बैठक में एसोसिएशन ने विशेष समितियों के अधिकारों का उपयोग करते हुए सर्वसम्मति से तिवारी को झारखंड वॉलीबॉल एसोसिएशन का उपाध्यक्ष मनोनीत किया है. इस घोषणा के बाद खेल प्रेमियों और संघ के पदाधिकारियों ने श्री तिवारी को बधाई दी. श्री तिवारी के मनोनयन पर झारखंड वॉलीबॉल एसोसिएशन के संरक्षक शेखर बोस, कार्यकारी अध्यक्ष सुनील सहाय, सचिव उत्तम राज, सीईओ निशिकांत पाठक, झारखंड वालीबॉल एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष विकास वर्मा, लातेहार जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन के सचिव प्रवीण मिश्रा, कोषाध्यक्ष नीरज कुमार तथा अंतरराष्ट्रीय वॉलीबॉल रेफरी एवं झारखंड वॉलीबॉल एसोसिएशन के कार्यकारी सचिव संजय कुमार, गढ़वा जिला वालीबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष नवीन पाठक सचिव ओमप्रकाश तिवारी, पलामू जिला वालीबॉल एसोसिएशन के सचिव दुर्गा जौहरी, समेत कई गणमान्य लोगों ने उन्हें बधाई दी और विश्वास जताया है कि उनके उपाध्यक्ष बनने से राज्य में वॉलीबॉल के खेल को और अधिक मजबूती मिलेगी तथा युवाओं को आगे बढ़ने के नए अवसर प्राप्त होंगे. श्री तिवारी ने भी संघ के प्रति आभार जताया और कहा कि उन्हें जो जिम्मेवारी दी गई है, उस पर वे खरा उतरने का प्रयास करेंगे.