RPD RAHUL
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
lps
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
झारखंडलातेहार

शौचालय में रहने को मजबूर बुजुर्ग सोमर भुईयां के लिए प्रशासन बना सहारा

लातेहार। उपायुक्त संदीप कुमार के निर्देश पर सदर प्रखंड प्रशासन ने इचाक पंचायत के लबरपुर गांव निवासी बुजुर्ग सोमर भुइयां को सरकारी योजनाओं से जोड़ने की दिशा में त्वरित कार्रवाई की है. वर्षों से उपेक्षा और अभाव के बीच जीवन बिता रहे सोमर भुइयां की स्थिति संज्ञान में आते ही उपायुक्त ने सदर प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज तिवारी को आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया, जिसके बाद प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुंचकर सहायता उपलब्ध करानी शुरू कर दी. जानकारी के अनुसार, सोमर भुइयां का कच्चा मकान पिछले वर्ष बारिश में ध्वस्त हो गया था. इसके बाद वे गांव के एक अनुपयोगी शौचालय में रहने को मजबूर थे. बीमारी के कारण उनके हाथ और उंगलियां भी प्रभावित हो चुकी हैं, जिससे आजीविका चलाना कठिन हो गया था.  उन्हें राशन, पेंशन और आवास जैसी बुनियादी सरकारी सुविधाओं का लाभ भी नहीं मिल रहा था. उपायुक्त के निर्देश पर बीडीओ मनोज तिवारी ने संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर बुजुर्ग को विभिन्न योजनाओं से जोड़ने की प्रक्रिया शुरू कराई.  उनका आधार कार्ड बनाने और वृद्धावस्था पेंशन स्वीकृत कराने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है. स्वास्थ्य विभाग की टीम ने स्वास्थ्य जांच कर स्वच्छता किट एवं अन्य जरूरत की सामग्री उपलब्ध कराया.  आपूर्ति विभाग ने राशन सामग्री और लुंगी प्रदान की. उसे अंबेडकर आवास योजना के तहत आवास उपलब्ध कराने की प्रक्रिया भी शुरू की गई है. फिलहाल सोमर भुइयां को सुरक्षित स्थान पर उनके पड़ोसी महरान भुइयां के घर में स्थानांतरित कराया गया है तथा प्रशासन की ओर से आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया गया है. उपायुक्त ने कहा कि जिले का कोई भी योग्य जरूरतमंद व्यक्ति सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित नहीं रहेगा. प्रशासन की प्राथमिकता समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाना है. सोमर भुइयां के मामले में सभी आवश्यक विभागों को त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया गया है.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!