RPD RAHUL
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
lps
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
अपराधझारखंड

लॉक काटकर घर में घुसे चोर, नकद व जेवरात लेकर फरार

Latehar l। जिले के चंदवा शहर में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामला कामता चौक के समीप का है, जहां लातेहार व्यवहार न्यायालय के अधिवक्ता प्रवीण सिंह के घर देर रात चोरों ने धावा बोल दिया। जानकारी के अनुसार चोरों ने घर की चहारदीवारी और मुख्य दरवाजे का लॉक काटकर अंदर प्रवेश किया और चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर घर से एक पर्स, लैपटॉप और सोने का एक कान का झुमका लेकर फरार हो गए। हालांकि कुछ दूरी पर चोरों ने लैपटॉप और पर्स फेंक दिया, लेकिन पर्स में रखे करीब  नौ हजार रुपये नकद अपने साथ ले गए।घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और चोरों की पहचान व गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है।लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से शहरवासियों में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने पुलिस गश्ती व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है, ताकि ऐसी घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!