latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंडलातेहार

राज्यसभा सांसद बनने के बाद लातेहार पहुंचे बैजनाथ राम, मां नगर भगवती मंदिर में पूजा अर्चना की

लातेहार।  नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम राज्यसभा सदस्य के रूप में निर्वाचित होने के बाद शुक्रवार अपने गृह जिला लातेहार पहुंचे. सबसे पहले उन्‍होने माता भगवती मंदिर में दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया और क्षेत्र के सुख व समृद्धि की कामना की. उन्होंने कहा कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का आभार व्यक्त किया और कहा कि उन्‍होने इतना बड़ा अवसर दिया. उन्होंने कहा कि एक सामान्य कार्यकर्ता को राज्यसभा तक पहुंचाना पार्टी के विश्वास और नेतृत्व की बड़ी सोच को दर्शाता है. राज्‍यसभा सांसद श्री राम ने कहा कि कहा कि वे पार्टी नेतृत्व के प्रति कृतज्ञ हैं और उच्च सदन में झारखंड की आवाज को मजबूती से उठाने का प्रयास करेंगे. उन्होंने कहा कि जिन मुद्दों को केंद्र सरकार अब तक नजरअंदाज करती रही है, उन विषयों को संसद में प्रमुखता से उठाया जाएगा. इस अवसर पर जेएमएम जिला अध्यक्ष लाल मोती नाथ शाहदेव ने कहा कि आज लातेहार की धरती गौरवान्वित है. उन्होंने कहा कि आजादी के बाद पहली बार जिले को ऐसा प्रतिनिधित्व मिला है, जो जमीनी स्तर से उठकर राज्यसभा तक पहुंचा है. नगर मंडल अध्यक्ष रिंकू कच्छप ने मिठाई खिलाकर और माला पहनाकर सांसद को बधाई दी. उन्होंने कहा कि शिक्षक से राज्यसभा सदस्य तक का सफर संघर्ष, मेहनत और समर्पण का परिणाम है. मौके पर चैंबर ऑफ कॉमर्स जिला अध्यक्ष सुशील अग्रवाल, जिला 20 सूत्री उपाध्यक्ष अरुण दुबे, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रीना देवीी,रविंद्र प्रजापति, प्रखंड अध्यक्ष मनोज यादव, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष आर्सेन तिर्की, प्रभात कुमार, विशाल कुमार, अंकित पांडेय व सौरभ श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Related Articles

Back to top button