latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंडलातेहार

साइबर सेल ने बरामद किए 16 गुम मोबाइल, एसपी ने मालिकों को सौंपे

लातेहार। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में ग्रामीणों द्वारा मोबाइल गुम होने की शिकायत संबंधित थानों में दर्ज कराई गई थी. सूचना मिलने के बाद लातेहार साइबर सेल पुलिस ने गंभीरता से जांच करते हुए जिले के अलग-अलग इलाकों से कुल 16 गुम मोबाइल बरामद किए. गुरूवार को पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने बरामद मोबाइल उनके असली मालिकों को सौंप दिए. अपना खोया मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे पर खुशी साफ देखी गई. ग्रामीणों ने पुलिस के इस सराहनीय प्रयास के लिए एसपी कुमार गौरव और साइबर सेल टीम को साधुवाद दिया. इस मौके पर एसपी कुमार गौरव ने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि मोबाइल गुम होने की स्थिति में तुरंत सीईआईआर (CEIR) ऐप/पोर्टल में शिकायत दर्ज कराएं, ताकि पुलिस त्वरित कार्रवाई कर मोबाइल की बरामदगी सुनिश्चित कर सके. लातेहार पुलिस की इस पहल से आम लोगों में भरोसा बढ़ा है और साइबर सेल की सक्रियता की भी सराहना हो रही है.

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Related Articles

Back to top button