


लातहेार। मुहर्रम के जुुुुलूस के दौरान रेलवे स्टेशन क्षेत्र के वार्ड पार्षद जयराम कपूर ने जुलूस में शामिल लोगों के बीच शर्बत और जल जीरा का वितरण किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि मुहर्रम का पर्व त्याग, बलिदान, सत्य और इंसानियत का संदेश देता है. हमें सभी धर्मों और समुदायों के लोगों के साथ मिल-जुलकर आपसी भाईचारे एवं सौहार्द को मजबूत करना चाहिए. शर्बत वितरण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पुरूष, महिला व बच्चों ने भाग लिया.