लातेहार
शिक्षा जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है: तृप्ति भारती
जिला मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, (एसओई), लातेहार में पीटीएम का आयाजन


विद्यालय प्रबंधन समिति की उपाध्यक्ष दीप्ति कुमारी ने छात्रों को योग एवं प्रणायाम करने की सलाह दी. उन्होने कहा कि योग और प्रणायाम करने से मन एकाग्रचित होता है. अध्ययन करने के लिए मन का एकाग्रचित होना आवश्यक है. विद्यालय की प्राचार्य तृप्ति भारती ने छात्रों को परीक्षाओं की तैयारियों को ले कर कई आवश्यक जानकारियां दी. उन्होने कहा कि शिक्षा जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है. इसे आपसे कोई नहीं चुरा सकता है. उन्होने अभिभावकों अपने बच्चों के अध्ययन एवं गृहकार्य में सहयोग करने की अपील की.
विद्यालय प्रबंधक पीपी गुप्ता ने सीबीएसई के प्रावधानों की जानकारी दी. वरीय शिक्षक नरेंद्र पांडेय ने भी छात्रों से कहा कि परीक्षा जीवन का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है. यदि छात्र बिना किसी तनाव के नियमित अध्ययन करें और समय का सदुपयोग करें तो सफलता अवश्य मिलेगी. उन्होंने कहा कि मेहनत, अनुशासन और सकारात्मक सोच ही सफलता की कुंजी है. गोष्ठी में शिक्षक विजय कुमार, आर्यन, आकृति सचदेवा, उदय कुमार, रौशन लकड़ा आदि मौजूद थे. 
