लातेहार। न्यायालय के निर्देश के बाद लातेहार पुलिस ने माओवादी के हार्डकोर नक्सली राजू भुइंया पिता स्व ॰छोटेलाल भुईया (लावाही कला, थाना डंडई जिला गढ़वा) के घर में इस्तेहार चिपकाया है. राजू भुईयां पिछले कई वर्षों से फरार है. उस पर लातेहार थाना कांड संख्या -38/22 दिनांक 19 .02 .2022 भादवि की धारा-147/148/149/353/307/120B 27 आर्म्स एक्ट, 17 सीएलए एक्ट व 10/13 यूएपी एक्ट के तहत मामला दर्ज है. पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव के निर्देश पर लातेहार थाना के एसआई राजा दिलावर व अन्य पुलिस के जवानों ने राजू भुईंया के घर व गांव में ढोल बजा कर इस्तेहार चस्पा कर न्यायालय के आदेश का तामिला किया. पुलिस ने अभियुक्त की मां ललिता कुंवर और पत्नी अनिता देवी को आगामी 10 नवंबर तक राजू भुइयां को न्यायालय या पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कराने का निर्देश दिया है. कहा कि अगर उसे निर्धारित अवधि में आत्मसमपर्ण नहीं किया तो न्यायालय के आदेश पर कुर्की जब्ती एवं अन्य कार्रवाई की जायेगी.