लातेहार। पुलिस की साइबर सेल के तकनीकि टीम के द्वारा सीइआइआर पोर्टल में दर्ज गुम हुए मोबाइल फोन लगातार बरामद किये जा रहे हैं. इसी क्रम में शुक्रवार को बरामद किये गये 20 मोबाईल फोन को उनके असली धारकों को सौंपा गया. पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) प्रदीप कुमार ने इन मोबाइलों को उसके असली धारकों को सौंपा. इस दौरान उन्होने अपने खोये मोबाइल की रिर्पोट दर्ज करने हेतुु संचार साथी (सीईर्आआर) पोर्टल या नजनीकि थाना में संपर्क करने की अपील की. मोबाइल धारकों ने इस कार्य के लिए पुलिस अधीक्षक एवं जिले के साइबर सेल को धन्यवाद दिया. मोबाइल धारकों ने बताया कि उन्होने तो अपने खोये हुए मोबाइल के मिलने की आशा छोड़ दी थी. लेकिन पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव व उनकी टीम के प्रयास से उनका खोया मोबाइल उन्हें दुबारा मिल गया. मौके पर साइबर थाना इंस्पेक्टर एन नीलम भेंगरा व एसआई निर्मल मंडल टेक्नीशियन सुरेश कुमार सिंह आदि मौजूद थे.