लातेहर। प्रखंड स्तरीय बालक-बालिका सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन आठ जुलाई को किया गया. जिला स्टेडियम में बतौर मुख्य अतिथि प्रखंड प्रमुख परशुराम लोहारा एवं जिला शिक्षा अधीक्षक ऋषिकेश कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया. उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और अपनी शुभकामनाएं दी. प्रखंड प्रमुख ने कहा कि खेल हमारे जीवन का हिस्सा है. पढ़ाई के साथ खेल भी आवश्यक है. आज खेलों को बहुत अहमियत दी जा रही है. छोटे शहरों से भी खिलाड़ी निकल रहे हैं. खेलों से भी बेहतर भविष्य बनाया जा सकता है. जिला शिक्षा अधीक्षक श्री कुमार ने सभी टीमों को बधाई दी गई और खेल भावना से खेलने की बात कही. कहा कि हार जीत की भावना से ऊपर उठकर खेल में भाग लेना चाहिए. उद्घाटन मैच के बालक वर्ग के अंडर -17 में उच्च विद्यालय पोचरा, लातेहार विजयी रहा. उद्घाटन समारोह में कार्यक्रम पदाधिकारी मनीष प्रधान, शिक्षक विकास शर्मा ,आशीष कुमार ,विनय कुमार, आशुतोष पांडेय, नरेंद्र कुमार पांडेय, अतुल कुमार, अमित कुमार, निरंजन प्रसाद, आशीष नाथ शाहदेव, दिलीप प्रसाद, उदय कुमार, मनोज मिंज, छोटन उरांव, सीआरपी कन्हाई प्रसाद अग्रवाल, बलराम प्रसाद विमल दुबे, रमाकांत कुमार, रामलाल ,पंकज कुमार ,अली अख्तर , पॉलिना शांडिल्य और नीलम कुमारी समेत अन्य शिक्षक बीआर सी कर्मी आदि लोग मौजूद थे. मंच का संचालन प्रमोद कुमार एवं चंदन कुमार चंद्रा के द्वारा किया गया. नौ जुलाई को अपराह्न तीन बजे पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा.