WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
lps
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
लातेहार

टोरी आरओबी निर्माण की मांग को ले कर आजसू ने चलाया हस्‍ताक्षर अभियान

13 जुलाई को धरना कार्यक्रम प्रस्‍तावित

लातेहार। जिले के चंदवा में टोरी रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) निर्माण की मांग को लेकर गुरुवार को आजसू पार्टी ने जिला अध्यक्ष अमित पांडेय के नेतृत्व में समाहरणालय गेट के समीप हस्ताक्षर अभियान चलाया. अभियान में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर आरओबी निर्माण के समर्थन में हस्ताक्षर किए.

जिला अध्यक्ष अमित पांडेय ने बताया कि टोरी रेलवे क्रॉसिंग पर आरओबी निर्माण की मांग को लेकर 13 जुलाई को रेलवे क्रॉसिंग के समीप एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा. उन्होंने कहा कि इसी कार्यक्रम की तैयारी के तहत हस्ताक्षर अभियान चलाया गया, जिसमें हजारों लोगों ने अपना हस्ताक्षर कर समर्थन दर्ज कराया. अमित पांडेय ने आरोप लगाया कि चतरा सांसद कालीचरण सिंह आरओबी निर्माण में देरी के लिए राज्य सरकार को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं, जबकि राज्य सरकार केंद्र सरकार पर आरोप लगा रही है. उन्होंने कहा कि दोनों सरकारों के आरोप-प्रत्यारोप के बीच आम जनता को परेशानी झेलनी पड़ रही है. उन्होंने कहा कि टोरी रेलवे क्रॉसिंग पर आरओबी नहीं होने के कारण फाटक घंटों बंद रहता है, जिससे लंबा जाम लग जाता है. इसके कारण कई बार गंभीर मरीज समय पर अस्पताल नहीं पहुंच सके और उनकी जान तक चली गई है. आजसू पार्टी ने सरकार से अविलंब टोरी आरओबी निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की है.मौके पे प्रखंड अध्यक्ष अमर उरांव नगर अध्यक्ष विकाश कुमार युवा प्रभारी मुकेश यादव सरोज लोहरा सतेंद्र भगत सहित कार्यकर्ता मौजूद थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!