WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
lps
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
झारखंडलातेहार

न्यायालय के आदेश पर फरार तीन अभियुक्तों के घर इश्तहार चस्पा किया

बालूमाथ (लातेहार)। न्यायालय के आदेश पर बारियातू थाना के फरार तीन अभियुक्तों के घर पर गुरुवार को पुलिस ने इश्तहार चस्पा किया. इस संबंध में जानकारी देते हुए बारियातू थाना प्रभारी रंजन पासवान ने बताया कि बारियातू थाना कांड संख्‍या 82/2023 धारा 317/34 के प्राथमिक अभियुक्त संगीता देवी उर्फ सुनिता देवी, पति स्व कामेश्वर उराँव, ग्राम कसमार, मंगलदेव उरांव, पिता बालेश्वर उराँव, सुजीत देवी, पति मंगलदेव उराँव, ग्राम खैरातांड, थाना हेरहंज निवासी के खिलाफ न्यायालय से निर्गत इश्तहार अभियुक्तों के घर एवम गांव के आँगनवाड़ी केन्द्र व पंचायत भवन पर विधिवत चिपकाया गया.  थाना प्रभारी रंजन पासवान ने बताया कि फरार अभियुक्तों के विरुद्ध पहले से ही गैर जमानतीय वारंट जारी है. परन्तु अभियुक्त फरार चल रहे थे. न्यायालय के आदेश पर इश्तहार चस्पा किया गया है. अभियुक्तों को निर्धारित समय के अंदर न्यायालय में आत्मसमर्पण करने को कहा गया है. मौके पर बारियातू थाना के एएसआई रवि किशोर तिवारी व हेरहंज थाना के एएसआई सरोज कुमार सिंह समेत सशस्त्र बल के जवान मौजूद रहे.

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!