लातेहार। नगर पंचायत क्षेत्र के बस स्टैंड के पास बिना नक्शा पारित कराए एक नया गृह निर्माण कार्य कराया जा रहा था. इस सूचना पर नगर पंचायत ने गुरुवार को उक्त निर्माण कार्य को ध्वस्त किया. नगर पंचायत ने मौके पर से भवन सामग्रियों को जब्त किया. मौके पर नगर प्रबंधक राजकुमार वर्मा, कनीय अभियंता, रेवेन्यू इंस्पेक्टर और अकाउंटेंट आदि उपस्थित थे. नगर नगर प्रबंधक ने बताया कि बिना नक्शा पारित कराए कोई भी नया गृह निर्माण कार्य वैधानिक नहीं है. नया घर बनाने से पहले नगर पंचायत में घर का नक्शा अवश्य पारित कराएं।