Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
लातेहार

केंद्रीय राज्‍य मंत्री ने सीजीएलएम केंद्र पहुंचे, कार्यों की प्रशंसा की

लातेहार। शुक्रवार को केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू का लातेहार में भव्‍य स्‍वागत किया गया. परिसदन भवन में उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद ने पुष्प गुच्छ भेंट कर उन्‍हें स्‍वागत किया. केंद्रीय राज्य मंत्री श्री  साहू ने स्टेडियम परिसर स्थित सीजीलएम के द्वितीय पृथक्करण केंद्र तथा बहुउद्देशीय भवन स्थित तृतीयक पृथक्करण केंद्र एवं स्टोरेज यूनिट का अवलोकन किया. उन्होंने अपशिष्ट प्रबंधन प्रणाली, संसाधनों के वैज्ञानिक उपयोग तथा स्वच्छता से संबंधित गतिविधियों का अवलोकन करते हुए कार्यों की सराहना करते हुए हर संभव मदद करने की बात कही. इस दौरान मंत्री श्री साहू ने परिसर में पौधरोपण किया. निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद,  अपर समाहर्ता सलमान जफर खिजरी, नगर पंचायत अध्यक्ष महेश सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी दिनेश कुमार, नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी राजीव रंजन, गोपनीय प्रभारी पदाधिकारी श्रेयांश, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन एवं संबंधित  अधिकारी उपस्थित थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!