लातेहार। भारतीय जनता पार्टी, लातेहार जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष बंशी यादव की अध्यक्षता में जिला मासिक बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहूू, समिरिया विधायक उज्जवल दास व जिला प्रभारी मनीर उरांव मौजूद थे. बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा, बूथ सशक्तिकरण तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक प्रभावी ढंग से पहुँचाने पर विस्तृत चर्चा की गई. कार्यकर्ताओं से संगठन हित में पूर्ण समर्पण एवं सक्रियता के साथ कार्य करने का आह्वान किया.
केंद्रीय मंत्री ने अपने बूथ को सबसे मजबूत बनाने की अपील की. उन्होने प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को नियमित सुनने की भी बात कही. बैठक का संचालन जिला महामंत्री छोटू राजा व धन्यवाद ज्ञापन ध्रुव कुमार पांडेय ने किया. इस अवसर पर पूर्व विधायक सह प्रदेश कार्य समिति सदस्य हरिकृष्ण सिंह, प्रदेश कार्य समिति सदस्य राजधानी प्रसाद यादव, जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष संतोष यादव, जिला उपाध्यक्ष राकेश दुबे, ईश्वरी सिंह, ऊषा देवी,भीमानंद गिरी, कल्याणी पाण्डेय, जिला मंत्री मुकेश पांडेय, विष्णुदेव गुप्ता, ,जिला परिषद् सदस्य रमेश राम, सरोज देवी, रामदेव सिंह, मंगल उरांव, परशुराम लोहरा, प्रशांत सिंह, आशीष सिंह, मनोज प्रसाद, पिंटू रजक राजकुमार प्रसाद, गौरव दास, अपर्णा सिंह, सुकन्या देवी, अंजू गुप्ता व रानी देवी आदि मौजूद थे. इससे पहले श्री साहू को जिला अध्यक्ष बंशी यादव ने बुके भेंट कर सम्मानित किया.