लातेहार
दुकान किसी और को आवंटित, चला कोई और रहा है: मोती सोनी


श्री सोनी ने आरोप लगाया कि जिन लोगों को दुकानें आवंटित की गयी है उनके द्वारा स्वयं दुकानों का संचालन नहीं कर किसी और व्यक्ति को किराये पर दे दी गयी है. सोनी ने कहा कि यह नगर पंचायत के नियमों के विरूद्ध है. उन्होने इस मामले की जांच करा कर दोषी दुकानदारों का आवंटन रद्द करने की मांग की है. इस संबंध में पूछे जाने पर कार्यपालक पदाधिकारी राजीव रंजन ने कहा कि शिकायत की जांच करायी जायेगी. अगर आरोप सत्य पाया गया तो संबंधित लोगों पर कार्रवाई की जायेगी.