लातेहार। स्थानीय विधायक प्रकाश राम ने रविवार को विधानसभा क्षेत्र के बालूमाथ प्रखंड के चेताग पंचायत स्थित दीरिदाग ग्राम में स्थानीय ग्रामीणों से आत्मीय मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना. इस दौरान उन्होने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं से अवगत हुए. उन्होने ग्रामीणो की समस्याओं का समाधान करने का भरोसा दिया. संवाद में ग्रामीणों ने कई मामले और समस्याओं को उनके समक्ष रखा. इस पर विधायक ने तत्काल संंबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. संवाद में सड़क, पेजयल, पेंशन और शिक्षा संंबंधी कई शिकायत आये. विधायक ने कहा कि उनका निरंतर प्रयास है कि क्षेत्र के प्रत्येक नागरिक की समस्याओं को सुना जाये और उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित हो. उन्होने कहा कि आम जनता का स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी शक्ति है. उन्होने आम लोगों से लातेहार विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और जनकल्याण के लिए सहयोग की अपेक्षा की. मौके पर कई लोग मौजूद थे.