लातेहार। आदिम जनजाति आवासीय विद्यालय, मनिका के छह छात्र शनिवार की रात विद्यालय से भाग गये. विद्यालय से भागत से समय उन्होने विद्यालय से सटे कौशल विकास केंद्र में लगे सीसीटीवी कैमरे को गुलेल से तोड़ दिया. बच्चे अपने घर भागने के की फिराक में थे. लेकिन मनिका पुलिस ने बच्चों को संदेह के आधार पर पकड़ लिया और उन्हें थाना ले आई. पुलिस के समक्ष बच्चों ने विद्यालय से भागने की बात कबूल की. इसके बाद पुलिस ने उक्त सभी बच्चों सीडब्ल्यूसी को सौंप दिया. बता दें कि आदिम जनजाति आवासीय विद्यालय में लगातार ऐसी घटनायें प्रकाश में आ रही है. पिछले दिनों ही विद्यालय से तीन बच्चे भाग गये थे. जिसे ग्रामीणों ने पकड़ कर मनिका पुलिस को सौंप दिया था. बताया जाता है कि आदिम जनजाति आवासीय विद्यालय में नाइट गार्ड नहीं रहने के कारण बच्चेे अक्सर रात के अंधेरे में विद्यालय से भागने की फिराक में रहते हैं.