लातेहार
पुलिस ने चलाया थाना व ओपी परिसर में स्वच्छता अभियान

लातेहार। पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव के निर्देश पर रविवार को जिले के सभी थानों एवं पुलिस चौकियों (ओपी) में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया. अभियान के तहत थाना परिसरों की व्यापक साफ-सफाई की गई. इसके साथ ही सरकारी संपत्ति, फाइलों और उपकरणों के उचित रख-रखाव व सैनिटाइजेशन का कार्य भी सुनिश्चित किया गया. इस पहल का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों के लिए एक स्वच्छ, सुलभ और सकारात्मक माहौल तैयार करना और पुलिस कर्मियों के कार्यस्थल को बेहतर और स्वास्थ्यवर्धक बनाना है. कहा गया कि लातेहार पुलिस जनता की सेवा और स्वच्छता के प्रति सदैव समर्पित है.



