लातेहार। रविवार को पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव के निर्देश पर जिले के नेतरहाट थाना क्षेत्र के बरदउनी कलां गाँव में चौपाल लगाया गया. मौके पर ग्रामीणों को नशा मुक्ति अभियान, साइबर क्राइम, सड़क सुरक्षा, डायन बिसाही, डायल 112, आदि की जानकारी दी गयी. मौके पर पुलिस अधिकारियों ने युवाओं का नशापान से दूर रहने की सलाह दी. उन्होने कहा कि नशापान करने से सिर्फ खुद का वरन घर व समाज का भी विनाश होता है. नशा करने से कई प्रकार के असाध्य बीमारियां होती है. इसकेे अलावा ग्रामीणों को बताया कि किसी को डायन या ओझा-गुणी कह कर प्रताडि़त करना या अपमानित करना कानून जुर्म है और इसमें सजा का प्रावधान है. चौपाल में ग्रामीणों की समस्याओं को सुना गया. उन्हें किसी प्रकार की समस्या होने पर बेझिझक थाना आने की अपील की गयी और कहा कि आपकी हर समस्या का समाधान किया जायेगा. मौके पर आसपास के कई गांव के ग्रामीण मौजूद थे.