WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
lps
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
लातेहारलातेहार

शिक्षा ही समाज और राष्ट्र के विकास का सबसे सशक्त माध्यम: यादव

 लातेहार। जिले के चंदवा प्रखड के बरवाडीह ग्राम स्थित द ज़ोन अकादमी में 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं के सम्मान में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि झामुमो जिला प्रवक्ता सुशील कुमार यादव द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया.अपने संबोधन में श्री यादव ने कहा कि शिक्षा ही समाज और राष्ट्र के विकास का सबसे सशक्त माध्यम है.  उन्होंने सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि वे अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहकर आगे भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करें. विद्यालय के निदेशक पंचम यादव ने विद्यार्थियों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि संस्थान भविष्य में भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा. श्री यादव ने उत्‍कृष्‍ट प्रदर्शन करने वाले छात्र व छात्रों को पुरस्‍कृत किया. इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य सरोज देवी, कंचन कुमार यादव, नागमणी यादव, संजय कुमार यादव, सतीश कुमार यादव, शिवबालक सहित विद्यालय के शिक्षक, छात्र-छात्राएं अभिभावक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!