लातेहार। उपायुक्त संदीप कुमार के निर्देश पर सामवार को अनुमंडल पदाधिकारी लातेहार दिनेश कुमार एवं जिला परिवहन पदाधिकारी उमेश मंडल के द्वारा बढ़ती सड़क दुर्घटना की रोकथाम हेतू दुपहिया वाहनों की जाँच की गयी. इस दौरान चालकों को यातायात के नियमों का पालन करते हेतु जागरूक किया गया. जांच के दौरान बिना हेलमेट दुपहिया चलाने वाले 34 वाहनों से 34 हजार रूपये का इ-चालान किया गया. अधिकारियों ने कुल 98 वाहनो की जांच की. एसडीओ व डीटीओ ने सभी दुपहिया वालन चालको से हेलमेट लगा कर वाहन चलाने की अपील की. कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में अधिकांश मौत हेलमेट नहीं लगाने के कारण होती है. उन्होने अपने नाबालिग बच्चों को वाहन नहीं चलाने देने की अपील अभिभावकों से की. कहा कि नाबालिगों के वाहन चलाते पाये जाने पर अभिभावकों पर कार्रवाई की जायेगी.