लातेहार
विधायक ने किया प्रखंड स्तरीय प्रतिनिधियों का मनोनयन
लातेहार। स्थानीय विधायक प्रकाश राम ने क्षेत्र के विकास और जन-समस्याओं के त्वरित निष्पादन के लिए एक पांच प्रखंड स्तरीय विधायक प्रतिनिधियों के नामों की घोषणा की है. लातेहार के जुबली चौक निवासी राकेश प्रसाद को बिजली विभाग का प्रखंंड स्तरीय प्रतिनिधि बनाया गया है. इसके अलावा अमित गुप्ता ( चंदवा) को लातेहार विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न कंपनी व उद्योगों का प्रतिनिधि, लव सिंह (डाढ़ा) को पुलिस अनुमंडल बालूमाथ प्रखंड प्रतिनिधि, राकेश प्रसाद ( गाड़ी) को बरियातू प्रखंड प्रतिनिधि, सुधीर ठाकुर (लातेहार) को खाद्य आपूर्ति का लातेहार प्रखंड प्रतिनिधि और सिद्धार्थ सिंह (लातेहार) को युवा कार्य एवं खेलकूद विभाग लातेहार प्रखंड प्रतिनिधि मनोनित किया है. घोषणा के दौरान विधायक श्री राम जी ने नव-मनोनित प्रतिनिधियों को बधाई दी और पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ जनता की सेवा करने की अपील की. उन्होने कहा कि हमारा लक्ष्य लातेहार के अंतिम व्यक्ति तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाना है. उन्होने कहा कि सरकार और जनता के बीच ये प्रतिनिधि एक मजबूत सेतु का काम करेंगे.