लातेहार। उपायुक्त संदीप कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (KGBV) एवं झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय (JBAV) से संबंधित जिला स्तरीय नामांकन समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक में शैक्षणिक सत्र के लिए प्राप्त नामांकन आवेदनों, पात्रता, रिक्त सीटों तथा नामांकन प्रक्रिया की समीक्षा की गई. उपायुक्त ने निर्देश दिया कि नामांकन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी, निष्पक्ष एवं निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप संपन्न कराई जाए ताकि पात्र छात्राओं को समय पर नामांकन का लाभ मिल सके. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी अभिलेखों का सावधानीपूर्वक सत्यापन करने तथा नामांकन प्रक्रिया को समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने का निर्देश दिया. यह भी कहा कि छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं आवासीय सुविधाओं का लाभ सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूरी की जाएं. बैठक में उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद, जिला शिक्षा पदाधिकारी गौतम कुमार साहू , जिला शिक्षा अधीक्षक ऋषिकेश कुमार के अलावा समिति के अन्य सदस्व व संबंधित विभागीय पदाधिकारी उपस्थित थे.