momos 1
WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
lps
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
लातेहार

कांग्रेस जिला प्रभारी ने चंदवा प्रखंड का दौरा किया

लातेहार। कांग्रेस जिला प्रभारी निरंजन पासवान ने मंगलवार को चंदवा प्रखंड के कई बूथों में मतदाता पुनरीक्षण (एसआईआर) का जायजा लिया. इसकी अगुआई चंदवा प्रखंड अध्यक्ष असगर खान ने की. मतदाता पुनरीक्षण कार्य को सुचारू रूप से निर्धारित समय में करने की बात कही. इस पुनरीक्षण कार्यकम में मनिका विधानसभा प्रभारी पप्पू अजहर ने बूथ नंबर 313 की तारीफ की. उन्होंने ने कहा कि इस बूथ में 981वोटर हैं और 85 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो जाना काबिले तारीफ है. इस बूथ में कार्य कर रहे बीएलओ एवं कांग्रेस के बीएलए को बधाई दी. जिला कांग्रेस अध्यक्ष कामेश्वर यादव ने कांग्रेस बीएलए को मार्गदर्शन देते हुए कहा कि इस सुदूरवर्ती क्षेत्र में एक भी मतदाता का नाम एसआईआर पुनरीक्षण मतदाता सूची से वंचित न रहे. इस कार्यकम में लातेहर जिला कांग्रेस सदस्य अजमतउल्ला अंसारी, अख्तर अंसारी, कर्नलूस एक्का,श्रीराम शर्मा,अमित कुमार कुजूर, मनोवर अंसारी, सेवलियर एक्का, निशार हाशमी, बालाजी उरांव, सोनू कुरैशी, महेंद्र उरांव, शक्ति देवी, कवित्री नगेसिया, मोइना खातून,मंजू देवी,शोभा देवी अनेकों लोग शामिल थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!