Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
लातेहार

आयुक्‍त व उपायुक्‍त ने बीएलओ-बीएलए की बैठक का किया निरीक्षण

लातेहार। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत रोल प्रेक्षक सह आयुक्त पलामू प्रमंडल कुमुद सहाय एवं जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त संदीप कुमार के द्वारा मंगलवार को मनिका प्रखंड के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित मतदान केंद्रों पर बीएलओ की अध्यक्षता में आयोजित बीएलए-2 एवं चुनाव पाठशाला के सदस्यों की बैठक में भाग लिया तथा पुनरीक्षण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया.  इस अवसर पर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के सफल संचालन, पात्र मतदाताओं का नाम जोड़ने, त्रुटियों के सुधार तथा शत-प्रतिशत सत्यापन सुनिश्चित करने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई. निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप समन्वय स्थापित कर कार्य करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल हो तथा किसी भी योग्य मतदाता का नाम छूटने न पाए, इसके लिए घर-घर सत्यापन एवं जागरूकता गतिविधियों को गंभीरता से संचालित किया जाए. उपायुक्त ने उपस्थित सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को पुनरीक्षण कार्य में पूर्ण पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं समयबद्धता बनाए रखने के निर्देश देते हुए कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया को और अधिक सुदृढ़ एवं सहभागी बनाने में सभी की सक्रिय भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है.मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती मेरी मड़की, प्रखंड विकास पदाधिकारी मनिका उपस्थित थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!