लातेहार। न्यायालय के आदेश के बाद चतरा जिला के टंडवा व लातेहार थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए फरार आरोपियों के घरों मे इस्तेहार चिपकाया है. पुलिस ने यह कार्रवाई टंडवा थाना कांड संख्या 26/26 दिनांक 26.01.2026 बीएनएस की धारा 191(2) /191(3)/190/333/324(5) 326(जी) /308(3) 308(4)/ 352/ 351(3)/ 111(1) एवं 17(1) (2) सीएलए एक्ट में दर्ज मामले में की है. पुलिस ने इस मामले में अप्राथमिकी अभियुक्त रामदेव लोहरा उर्फ काका उर्फ साधु (बिनग़ड़ा, लातेहार), अरविन्द नायक उर्फ नितिन जी (कोने, लातेहार), मनीष सिंह (लुडी, लातेहार) और प्राथमिकी अभियुक्त शंकर राम (नावाडीह, छिपादोहर) के घरों में इस्तेहार चिपकाया और आगामी पांच अगस्त तक न्यायालय में आत्मसमपर्ण करने की चेतावनी दी. कहा कि निर्धारित तिथि तक न्यायालय में आत्मसमपर्ण नहीं करने पर न्यायालय के आदेश पर कुर्की जब्ती की कार्रवाई की जायेगी. इस कार्रवाई में टंडवा थाना के पुअनि सुनील सिंह, लातेहार थाना के सहायक अवर निरीक्षक शाजिद अंसारी एवं छिपादोहर थाना के सहायक अवर निरीक्षक इंद्रजीत तिवारी एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.