momos 1
WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
lps
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
दिल्‍लीदेश

केंद्रीय राज्‍यमंत्री ने अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक का स्‍वागत किया, जैविक खेती पर चर्चा की

नई दिल्ली। केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू के दिल्ली स्थित शासकीय आवास पर अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कथा वाचक एवं संत परम पूज्य श्री चिन्मयानंद बापू जी महाराज का आगमन हुआ.  इस अवसर पर आध्यात्मिक, सामाजिक एवं राष्ट्र निर्माण से जुड़े विभिन्न विषयों पर आत्मीय संवाद किया गया. इस आशय की जानकारी देते हुए लातेहार जिला भाजपा मंत्री मुकेश कुमार पांडेय ने बताया कि अपने प्रवास के दौरान परम पूज्य बापू जी ने केंद्रीय राज्यमंत्री श्री साहू के आवास परिसर में विकसित ‘किचन गार्डन’ का अवलोकन किया. उन्होंने सीमित स्थान में जैविक पद्धति से उगाई जा रही विभिन्न प्रकार की साग-सब्जियों की सराहना करते हुए इसे पर्यावरण संरक्षण, स्वस्थ जीवनशैली एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में एक प्रेरणादायी पहल बताया. बापू जी ने कहा कि यदि प्रत्येक परिवार अपने घर में उपलब्ध छोटे से स्थान का सदुपयोग कर जैविक खेती अपनाए, तो यह स्वास्थ्य के साथ-साथ प्रकृति संरक्षण में भी महत्वपूर्ण योगदान देगा. इससे पूर्व भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय कार्यालय के विस्तार भवन में परम पूज्य चिन्मयानंद बापू जी महाराज के सानिध्य में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल जी से शिष्टाचार भेंट संपन्न हुई. राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल ने संगठनात्मक कार्यों को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के संबंध में महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्रदान किया. इस अवसर पर सभी जनों ने परम पूज्य श्री चिन्मयानंद बापू जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा राष्ट्र सेवा एवं समाज हित के कार्यों को नई ऊर्जा और संकल्प के साथ आगे बढ़ाने का संकल्प लिया.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!