latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंडलातेहार

राज्यसभा सांसद को सौंपा ज्ञापन, खेल स्टेडियम के लिए वैकल्पिक स्थल की मांग

लातेहार। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) हेरहंज प्रखंड कमिटी ने बुधवार को राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम को उनके आवासीय कार्यालय में ज्ञापन सौंपकर हेरहंज प्रखंड के ताशु ग्राम में प्रस्तावित खेल स्टेडियम निर्माण पर अपनी असहमति दर्ज कराई। प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि स्टेडियम का निर्माण किसी ऐसे उपयुक्त एवं सर्वसुलभ स्थान पर कराया जाए, जहां प्रखंड के अधिक से अधिक खिलाड़ियों और युवाओं को इसका लाभ मिल सके।
झामुमो नेताओं ने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि वर्तमान प्रस्तावित स्थल प्रखंड के सभी क्षेत्रों के लोगों के लिए सुविधाजनक नहीं है। ऐसे में स्टेडियम को ऐसे स्थान पर स्थापित किया जाना चाहिए, जहां पहुंच आसान हो तथा खेल गतिविधियों को व्यापक रूप से बढ़ावा मिल सके।
ज्ञापन प्राप्त करने के बाद राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जिला प्रशासन से दूरभाष पर संपर्क किया। उन्होंने उपायुक्त एवं संबंधित अंचल अधिकारी से बातचीत कर जनभावनाओं के अनुरूप स्टेडियम निर्माण के लिए वैकल्पिक स्थल पर विचार करने का आग्रह किया।
सांसद बैद्यनाथ राम ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि जनहित और खिलाड़ियों की सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए इस मामले में उचित निर्णय लेने का हर संभव प्रयास किया जाएगा। इस दौरान झामुमो जिला प्रवक्ता सुशील कुमार यादव सहित प्रखंड कमिटी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Related Articles

Back to top button