लातेहार
थाना दिवस पर 13 में से 11 जमीन विवाद के मामलों का निष्पादन
दो मामलों मे सक्षम न्यायालय में आवेदन करने की बात कही गयी


लातेहार। जिले के मनिका थाना परिसर में बुधवार को थाना दिवस का आयोजन किया गया. थाना दिवस पर मनिका अंचलाधिकारी अमन कुमार और मनिका थाना प्रभारी प्रभात कुमार दास मुख्य रूप से मौजूद थे. थाना दिवस पर कुल जमीन विवाद के कुल 13 मामले आये. इनमें मौके पर 11 जमीन विवाद के मामलों को सुलझा दिया गया. जबकि दो मामलों में सक्षम न्यायालय में आवेदन करने की बात कही गयी. बता दें कि प्रखंड क्षेत्र में इन दोनों जमीन विवाद के मामलों में काफी वृद्धि हुई है. थाना और अंचल कार्यालय में जमीन विवाद के मामले लगातार आ रहे हैं. इस कारण थाना दिवस का आयोजन कर जमीन संबंधी विवादों को सुना गया और उसका निष्पादन किया गया. इस अवसर पर प्रखंड क्षेत्र के काफी संख्या में लोग पहुंचे और अपने मामलों को अधिकारियों के सामने रखा. लोगों ने प्रशासिकन इस कार्रवाई की प्रशंसा की.