momos 1
WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
lps
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
लातेहार

दर्दनाक हादसे में जीजा और साले की मौत, घर में मचा कोहराम

लातेहार। गुरूवार को जिले के एनएच-75 रांची-मेदिनीनगर पथ में एक सड़क हादसे में रिस्‍ते में जीजा और साले की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी. घटना के बाद दोनो परिवारों के घरों में कोहराम मच गया. मृतक की पहचान ,टिंकू भुइयां, खलारी (34) और उनका साला मिथुन भुइयां, कुड़ू (14) के रूप में की गयी है. दोनो एक मोटरसाइकिल से चंदवा से लातेहार जा रहे थे. इसी क्रम में विपरित दिशा से आ रही एक ट्रक ( जेेएच-15ई-0394) ने उन दोनो को टक्‍क्‍र मार दी. टक्‍कर मारने के बाद  सड़क पर पलट गयी और दोनो मोटरसाइकिल सवार उसके नीचे दब गये. तत्‍काल उनकी मौत हो गयी. घटना के बाद  ट्रक चालक मौके से फरार हो गया. टिंकू भुइयां महावीर नगर, बुकबुका, खलारी (रांची) का रहने वाला था. जबकि मिथुन भुइयां सलगी, चापी, कुडू (लोहरदगा) का रहने वाला था. पुलिस टीम ने हाइड्रा मशीन की मदद से ट्रक के नीचे दबे दोनों युवकों को बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, चंदवा पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव को  पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्‍पताल लातेहार भेज दिया है. पुलिस ने ट्रक को जब्‍त कर लिया है चालक की तलाश की जा रही थी.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!