लातेहार। सदर थाना क्षेत्र के जवाहर नवोदय रोड के कस्तूरबा आवासीय विद्यालय के पास आसमानी बिजली गिरने से दो युवकों की मौत घटना स्थल पर ही हो गई. मृतकों में एक पियुष कुमार पिता दीपक प्रसाद धर्मपुर निवासी एवं दूसरा पवन कुमार, रामगढ़ निवासी है.
पीयूष का फाइल फोटोपवन का फाइल फोटो
पवन कुमार शहर के चंदनडीह में एक किराये के मकान में रहता था. घटना की सूचना स्थानीय ग्रामीणों ने लातेहार थाना पुलिस को दी. सूचना के बाद लातेहार प्रभारी थाना प्रभारी रमाकांत गुप्ता पुलिस बल के साथ घटना स्थल पहुचकर शव को कब्जे में लेकर लातेहार सदर हॉस्पिटल लाया गया. प्राथमिक उपचार के क्रम चिकित्सक में मृत घोषित कर दिया. बताया जाता है पीयुष कुमार और पवन साहू मोटरसाइकल से नवोदय रोड से किसी काम से जा रहे थे, तभी तेज वर्षा होने लगी. बारिश से बचने के लिए महुवा के पेड़ के पास खड़े हो गए. तभी आसमानी बिजली कड़की और पेड़ पर गिरी और दोनो उसकी चपेट में आ गये. उनका मोबाइल भी ब्लास्ट कर गया. घटना गुरूवार की दोपहर तकरीबन डेढ़ बजे की है.