लातेहार
राज्यसभा सांसद ने किया मोमोमिया फास्ट फूड रेस्टोरेंट का उदघाटन
जिला परिषद अध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्ष व उपाध्यक्ष भी थे मौजूद


उन्होंने उम्मीद जताई कि यह रेस्टोरेंट अपने स्वादिष्ट, गुणवत्तापूर्ण एवं स्वच्छ फास्ट फूड के माध्यम से शहरवासियों के बीच अपनी अलग पहचान बनाएगा. उन्होंने रेस्टोरेंट प्रबंधन को स्वच्छता, गुणवत्ता और ग्राहकों की संतुष्टि को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की सलाह दी. मौके पर मेमोमिया के संचालक कुमार सागर व जया ने बातया कि मेमोमिया भारत की दूसरी बड़ी मोमो ब्रांड है. उन्होने कहा कि प्रतिष्ठान मेंं खाद्य सामग्रियों की गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जायेगी. उन्होने बताया कि उनके प्रतिष्ठान में मोमोज और चाइनिज फूड की विशाल रेंज ग्राहकों के लिए उपलब्ध है. उन्होने बताया कि प्रतिष्ठान के द्वारा होम डिलीवरी की भी सुविधा दी गयी है. उदघाटन के मौके पर जिला परिषद सदस्य सरोज देवी, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सीतामनी तिर्की, अभिनंदन प्रसाद, मुमो नेता प्रभात कुमार, वार्ड पार्षद मनोज कुमार गुप्ता, चंद्रप्रकाश उपाध्याय, सुदामा प्रसाद गुप्ता, अंकित पांडेय, विशाल कुमार, दीपक कुमार, चन्दन कुमार, रंजीत कुमार व सुनील शौंडिक सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे. उद्घाटन के अवसर पर लोगों में काफी उत्साह देखा गया. स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई कि मोमोमिया रेस्टोरेंट लातेहार शहर में स्वादिष्ट एवं गुणवत्तापूर्ण फास्ट फूड के लिए एक बेहतर विकल्प साबित होगा. रेस्टोरेंट प्रबंधन की ओर से सभी अतिथियों एवं उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया गया. 