झारखंड
वरीय अधिवक्ता सुनील कुमार ने इंटर्नशिप कर रहे अधिवक्ताओं को प्रमाण पत्र सौंपा


लातेहार। विभिन्न विश्वविद्यालयों से विधि स्नातक की छात्रों ने लातेहार व्यवहार न्यायालय में प्रैक्टिसरत वरीय अधिवक्ता सुनील कुमार के सिरिस्ते में अपना इंटर्नशिप पूरा किया. इंटर्नशिप करने वालों में रविशंकर कुमार एलाइंस यूनिवर्सिटी बेंगलुरु से विधि स्नातक की पढ़ाई कर रहे हैं, जबकि कुमारी अनिशा कुमारी आरकेडीएफ यूनिवर्सिटी से विधि स्नातक की पढ़ाई कर रही हैं. मालूम हो सुश्री अनिशा चंदवा थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। दोनों इंटर्नशिप के अधिवक्ताओं को वरीय अधिवक्ता श्री कुमार ने प्रैक्टिस की प्रमाण पत्र सौंप कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना किया है. श्री कुमार ने उन्हें कहा कि वकालत का पेशा एक गरिमामय पेशा है ,इसकी गरिमा को बनाए रखेंगे.