Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
लातेहार

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने एसआईआर कार्य की प्रगति की समीक्षा की

लातेहार। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त संदीप कुमार ने शुक्रवार को एसआईआर  कार्य की प्रगति को लेकर सभी संबंधित पदाधिकारियों के साथ ऑनलाइन समीक्षात्मक बैठक की. बैठक में लातेहार एवं महुआडांड के सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी तथा लातेहार जिले के सभी सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-प्रखंड विकास पदाधिकारी उपस्थित रहे. बैठक के दौरान उपायुक्त ने एसआईआर अंतर्गत प्राप्त गणना प्रपत्रों की स्थिति की बिन्दुवार समीक्षा की और प्रपत्रों की प्रविष्टि में तेजी लाने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि निर्धारित समय-सीमा के अंदर शत-प्रतिशत प्रपत्रों की ऑनलाइन प्रविष्टि पूर्ण कर ली जाए, ताकि कार्य में कोई विलंब न हो. उपायुक्त ने सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि बीएलओ के माध्यम से घर-घर जाकर प्रपत्र संग्रहण का कार्य लगातार किया जाए एवं प्राप्त प्रपत्रों की प्रतिदिन प्रविष्टि सुनिश्चित की जाए. कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी. मौके पर उप विकास आयुक्त  सैय्यद रियाज अहमद, उप निर्वाचन पदाधिकारी मैरी मड़की सहित अन्य उपस्थित थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!